सुरक्षा के उपाय
दस स्मरणीय बातें जो आपकी रसोई को सुरक्षित क्षेत्र बनायेंगी :
- रबर ट्यूब की नियमित जॉच कीजिए। उसमें दरारें न हों। कम से कम दो साल में
एक बार ट्यूब अवश्य बदलिये।
- बर्नर पर तेज हवा न आनें दें।
- सिलिण्डर ऐसी जगह न रखिये जहॉ हवा का आना-जाना न हो।
- पहले माचिस जलाइए, फिर बर्नर का नॉब खोलिए।
- खुद मरम्मत करना खतरनाक है, वितरक के मैकेनिक को बुलाईए।
- सुरक्षा ढक्कन से वाल्व में से गैस का रिसाव रूकेगा। इस्तेमाल में न
आनेवाला सिलिण्डर को ढक्कन लगाकर रखिए।
- गैस का रिसाव होने पर बर्नर और रेगुलेटर का नॉब बंद कीजिए, सभी ज्वालाऍ
बुझा दीजिए, बिजली के स्विच को हाथ मत लगाइए और अपने वितरक से संपर्क कीजिए।
- सूती एप्रन पहनकर खाना बनाईए, नायलॉन या सिंथेटिक कपडे रसोई में मत पहनिए।
- बर्तनों का प्रयोग अपनें देखरेख में करें। उफान आने से बर्नर बुझ सकता है
और गैस रिसाव की संभावना है।
- रात को बर्नर और रेगुलेटर का नॉब बंद रखिए।
सावधानियॉ
आधुनिक युग में कुकिंग गैस जितनी उपयोगी है उसका गलत प्रयोग उतना ही खतरनाक हो
सकता है।
- रसोईघर में नायलॉन या सिंथेटिक के कपडे पहनकर ना जायें।
- जब गैस स्टोव जल रहा हो या गरम हो, बच्चों को उससे दूर रखें।
- गैस स्टोव पर कडाही या तवा रखते या उतारते समय बरतन पकडने के लिए सूखे
साधनों का इस्तेमाल जरूरी है। इस काम के लिए लटकते हुए लंबे गीले तौलिये, एप्रन
आदि का इस्तेमाल नही करना चाहिए।
- गैस स्टोव को जलता हुआ छोडकर रसोईघर से बाहर नही जाना चाहिए क्योंकि पकती
हुई चीजें उफनकर बर्नर पर गिर सकती हैं। इससे बर्नर बुझ सकता है और गैस लीक
होकर फैलने लगेगी। इस तरह कमरे में जमा गैस में दूसरे बर्नर के कारण आग पकड
सकती है और पूरे घर में आग लगनें का खतरा हो सकता है।
- गैस चूल्हे और सिलिण्डर से संबंधित किसी भी हिस्से की मरम्मत करने, उसे
ठीक-ठाक करने या उसकी जॉच करने की कोशिश स्वयं कभी ना करें और ना ही किसी
अप्रशिक्षित व्यक्ति को ऐसा करनें दें।
- जलते हुए गैस स्टोव के उपर लगे कपाट या शेल्फ से कुछ उतारते या रखते समय
बहुत सावधान रहना चाहिए।
- यदि गैस खिडकी के पास हो तो उसमें परदा न लगायें क्योंकि वह हवा से उडकर
बर्नर के उपर आ सकता है और उसमें आग पकड सकती है।
- कडाही या तवे का हत्था गैस स्टोव के बगल की तरफ या पीछे की तरफ रखना चाहिये
जिससे भूल से कभी धक्का लगनें पर कडाही या तवा गैस स्टोव से नीचे ना गिर जाये।
- प्लास्टिक की चीजों को गैस स्टोव के गरम होनेवाले हिस्सों से दूर ही रखना
चाहिए।