उपलब्धियों के 20 साल
7 सितंबर 1982 को दीपशिखा गैस सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई। उस समय से आजतक इसने अपनी उत्तम और विश्वसनीय सेवा के बल पर पटना नगरवासियों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय गैस सेवा के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
अपनी उपलब्धियों के बीसवें साल में प्रवेश करनें के बाद भी यह गैस सेवा शुरू से आजतक अपना सेवाव्रत समान भाव से निबाह रही है, निष्कंप ! निर्भीक ! इस तरह की सेवा तभी संभव है, जब उसकी कार्य प्रक्रिया सत्य और निष्ठा पर आधारित हो। कठिनाईयों के दौर मे भी यहाँ समाजसेवी संस्था समझौता किये बगैर सेवा करती हुई बराबर प्रथम स्थान पा रही है।
दीपशिखा गैस सेवा प्रतिष्ठान प्राकृतिक, तकनीकी, श्रमिक-नियोजन आदि कई समस्याओं और संघर्षों से जूझनें के बाद भी जनसेवा में अखंड भाव से संलग्न है। इस प्रतिष्ठान का हर संभव प्रयास रहता है कि यह अपने ग्राहक-परिवार को यथासंभव उत्तम सेवा निरंतर सुलभ करता रहे।
वेबसाईट निर्माण : श्रेयश टेक्नोलॉजिज