
अभिजित काश्यप : गैस सेवा के प्रति सर्वसमर्पित व्यक्तित्व
दीपशिखा गैस सेवा की सफलता का इतिहास वस्तुत: इसके अधिस्वामी श्री अभिजित कश्यप के अथक श्रम, सेवाभाव और सत्यनिष्ठा का इतिहास है। दूसरे शब्दों में, दीपशिखा गैस सेवा को एक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय प्रतिष्ठान के रूप में पहचान देने का समस्त श्रेय, अपने उपभोक्ताओं के प्रियपात्र, विवेकशील एवं परिश्रमी अभिजित काश्यप जी के लोकसेवक व्यक्तित्व को दिया जा सकता है।
हर दृष्टि से कडी मेहनत और पक्के इरादे के धनी और धुनी काश्यपजी अपने योग्यतम पिता पं. रामनारायण शास्त्री, आर्य-महोपदेशक, शास्त्रज्ञ, प्रशासक, महान साहित्यकार तथा स्वतंत्रता-सेनानी के योग्यतम सुपुत्र हैं। अपने पिता के महान व्यक्तित्व से प्रेरणा पाकर श्री काश्यप नें अपने जीवन समर में एक वीर योद्धा के रूप में अपनी जो पहचान कायम की है वह सभी योग्य पिता के योग्य पुत्रों के लिए अनुकरणीय है।
काश्यपजी केवल व्यवसायी ही नही बल्कि एक सत्यनिष्ठ समाजसेवी भी हैं। साथ ही, विरासत में मिली साहित्यिक चेतना को भी उन्होनें पल्लवित पुष्पित किया है। विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका उनकी सारस्वत प्रतिमा और संगठन शक्ति का प्रमाण है।
इस गैस सेवा प्रतिष्ठान के द्वारा लोकसेवा के माध्यम से श्री काश्यप नें जो उपलब्धियॉ अर्जित की हैं वह इनके अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवा-भावना के प्रति समर्पण का शुभ परिणाम है।